फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे बाद बहाल हुई नगर की बिजली आपूर्ति, ट्रिपिंग रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। साहुपुरी विद्युत उपकेंद्र पर इंसुलेटर जलने से रात आठ बजे ठप हुई पीडीडीयू नगर की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बाद भोर में चार बजे बहाल हुई। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद भी बिजली की आवाजाही बनी रही। बिजली के ट्रिप करने से लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। इससे दैनिक क्रिया कलापों में मुश्किल हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते रात आठ बजे साहूपुरी उपकेंद्र में चंदासी विद्युत उपकेंद्र को आने वाली आपूर्ति लाइन का इंसुलेटर तेज धमाके के साथ जल गया। इससे चंदासी उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई और पूरे नगर में अंधेरा छा गया। काफी खोजबीन के बाद गड़बड़ी पता चली तो रात में एक बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गड़बड़ी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हुई। भोर में चार बजे इंसुलेटर बदला गया, तब बिजली आपूर्ति बहाल हुई। आठ घंटे बाद बहाल हुई बिजली बहुत देर तक नहीं रुकी और एक घंटे बाद फिर गुल हो गई। काफी प्रयास के बाद बिजली ठीक हुई लेकिन फिर से आपूर्ति ठप हो गई। भोर में बिजली न रहने से घरों में पानी आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। प्रवीन कुमार सिंह, एक्सईएन, पीडीडीयू नगर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने बताया कि बारिश के बीच साहुपुरी इंसुलेटर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। इसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर कर दिया गया है।
केबल जलने से गुल रही भूपौली फीडर की बिजली
पीडीडीयू नगर। चंदासी विद्युत उपकेंद्र से भूपौली फीडर को जाने वाली आपूर्ति लाइन में तकनीकी खराबी से फीडर पर आधारित गांवों में शुक्रवार को दिन भर बिजली गुल रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भूपौली फीडर के 33 हजार वोल्ट का डिस्क पंचर होने से शुक्रवार की सुबह दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे ग्रामीणों के वाटर पंप आदि बंद हो गए। दिन भर की कड़ी मशक्कत के बाद विभागीय कर्मियों ने गड़बड़ी दूर की तब बिजली आपूर्ति बहाल हुई। अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि चंधासी के समीप 33 हजार वोल्ट केबिल का डिस्क पंचर हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें