फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचा चंदौली के सीआईएसएफ जवान का पार्थिव शरीर, मुंबई में ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत

Wed, 23 Jun 2021 02:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

 चंदौली जिले के रिठीया गांव निवासी सीआईएसएफ जवान की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।  यह खबर बुधवार की सुबह जैसे ही उसके घर आयी, परिवार में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
सीआईएसएफ जवान को एयरपोर्ट पर दी गई सलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सीआईएसएफ जवान बच्चन लाल यादव का पार्थिव शरीर बुधवार की दोपहर 12: 30 बजे वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया मुंबई के विमान से पहुंचा। यहां जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद जवान का शव उनके पैतृक गांव ले जाया गया। 

विज्ञापन


चंदौली जिले के रिठीया गांव निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा (सीआईएसएफ) में एएसआई के पद पर तैनात बच्चन लाल यादव की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गयी थी।  यह खबर बुधवार की सुबह जैसे ही जवान के घर आयी, परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर गांव के अन्य लोग भी जवान के मौत की जानकारी लेने के लिये उसके घर पर पहुंचने लगे।

मृत जवान के बड़े भाई विजय प्रकाश उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। वो अभी लखीमपुर खीरी में तैनात हैं। छोटे भाई विश्वंभरण घर पर रहकर खेती बारी करते हैं। पिता रामदेव की काफी पहले मौत हो चुकी है। माता हिरावती देवी अभी जीवित हैं। बताया जाता है कि गांव के रामदेव यादव के पुत्र सीआईएसएप जवान बच्चन  लाल यादव की वर्तमान में तैनाती मुंबई बंदरगाह पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान बच्चन लाल उर्फ बच्चा यादव  की मौत हो गयी। सुबह गांव में मौत की सूचना पाकर गांव वालों के साथ ही रिश्तेदार व मित्र उनके दरवाजे पर पहुंच गए। घर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग किसी प्रकार परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। पूरे गांव के लोग काफी गमगीन हैं। वृद्ध माता रोती-बिलखती बेसुध हालत में हैं।

 बच्चन यादव  (51) का पार्थिव शरीर शाम चार बजे पैतृक गांव चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित रिठीया पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ताबूत से लिपटे परिजनों की चीख से मातम पसरा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें