फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के विरोध में निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत वृहस्पतिवार को डायट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अपर जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र पांडेय और बीडीओ गुलाबचंद्र सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की समाप्ति के बाद गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग करना और इसे जलाना पराली जलाने से भी खतरनाक है। प्लास्टिक के प्रयोग कर फेंक देने से जानवर इन्हें खाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वही बीडीओने कहा कि कूड़े के साथ प्लास्टिक जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। वहीं रैली में चल रहे स्कूली बच्चे बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील कर रहे थे। इस मौके पर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, संजय सिंह, चंद्रधर दीक्षित, हिमांशु पांडेय, ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल, सुरेंद्र यादव, जगरदेव प्रसाद, रजनीश पांडेय, महेंद्र लहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें