फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को आनलाइन दीक्षा एप से दी जाएगी शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा देश गुजर रहा है। इस विषम परिस्थिति में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रेरणा की ई-पाठशाला अभिभावकों एवं बच्चों के लिए शुरू की गई है। इसके तहत जिले में बच्चों को ऑनलाइन दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसमें हर उम्र और कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम आधारित सामग्री व पाठ्य पुस्तक उपलब्ध हैं। बच्चे क्यूआर कोड स्कै न कर इस सामग्री का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शैक्षिक सामग्री अभिभावकों और बच्चों के साथ शिक्षकों की ओर से बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए साझा की जा रही है। इसके अलावा दूरदर्शन पर बच्चों के लिए हर रोज साढ़े 11 बजे शैक्षणिक कार्यक्रम डीडीयूपी पर प्रसारित किया जा रहा है। आकाशवाणी पर भी शैक्षणिक कार्यक्रम हर रोज 11 बजे प्रसारित किया जा रहा है। जबकि टॉप पैरेंट एप पर 3 से 8 साल तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए नि:शुल्क मोबाइल एप प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन शैक्षणिक गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही अभिभावकों से अपील किया कि एप के माध्यम से बच्चों के पठन-पाठन में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें