फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के पिपरदहा गांव निवासी वृद्ध की बुधवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया। घर वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी जंगी यादव (80) सुबह टहल कर रेलवे लाइन पार कर अपने पंपिंग सेट पर जा रहे थे। इस दौरान उनका पैर लड़खड़ा गया और अप रेलवे ट्रैक पर लुढ़क गए। उसी दौरान अप लाइन पर मालगाड़ी आ गई। वृद्ध को ट्रैक पर देख चालक ने हार्न बजाया। इसपर वे हड़बड़ा कर उठे लेकिन भागने के प्रयास में लाइन पर ही गिर गए और ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई। सूचना पाकर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों के आग्रह पर शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें