फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुरक्षा के लिए बच्चों ने बीईओ को सौंपी चित्रकला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गोधना से लेवा रोड तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इस रोड पर नियामताबाद गांव में मुख्य मार्ग पर पूर्व दिशा में तीन विद्यालय सड़क से सटे हुए हैं। यहां पर क्षेत्र के 42 गांवों के लाेगों के लिए और तीन विद्यालयों में पढ़ने वाले 1235 बच्चों के लिए खतरा है। सड़क पार करने में लोगों को दिक्कत होती है। फोर लेन पर बच्चे सड़क पार करने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय चकिया रोड पर दिन भर वाहनों का आवागमन होता रहता है। वाहनों के दबाव को देखते हुए शासन की ओर से गोधना से लेवा रोड तक सड़क को फोर लेन किया जा रहा है। लगभग 14 किमी लंबे सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान समय में इसी सड़क के किनारे नियामताबाद गांव में तीन विद्यालय संचालित हो रहे हैं। वहीं एक विद्यालय निर्माणाधीन है।
यहां पर कंपोजिट विद्यालय नियामताबाद में कुल 365 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय नियामताबाद में 170 जबकि सरस्वती शिक्षा निकेतन में 700 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। वर्तमान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन निर्माणाधीन है। अगले वर्ष तक इसे चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन

ये सभी विद्यालय सड़क से सटे हुए हैं। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ीकरण में कही भी अंडर पास स्वीकृत नहीं किया है। ऐसे जब दो लेन की सड़क बच्चों को पार कराने में शिक्षकों को पसीने छूट जाते हैं।
ऐसे में सड़क चौड़ीकरण के बाद बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय नियामताबाद के बच्चों ने चित्र कला बनाकर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव को सौंपा और डीएम तक इसे पहुंचाने का आग्रह किया।
बच्चों की मांग है कि हमारी सुरक्षा के लिए एक अंडर पास स्वीकृत किया जाए। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। बच्चों की मांग को डीएम तक पहुंचाया जाएगा। कहा कि सड़क पर अंडरपास बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें