रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट पर निरीक्षक संजीव कुमार ने रेलवे चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन के पदाधिकारियों संग बैठक कर चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर रोक लगाने पर चर्चा की गई। इस दौरान ट्रेनों में नियमित चेकिंग अभियान चलाने, स्टेशन पर पैनी नजर रखने का आह्वान किया गया।
बैठक में बताया कि हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन होता है। ऐसे में बड़ी संख्या में चाइल्ड ट्रैफकिंग, तस्करी की आंशका रहती है। अक्सर किशोर घर से भाग कर आ जाते हैं। ऐसें में इनकी सहायता की आवश्यकता है। सभी के सहयोग से ही इस पर रोक लग सकेगी। बैठक मे ट्रेनों से बाल मजदूरी के लिए ले जाने वाले बच्चों को संयुक्त रूप से रेस्क्यू करने, ट्रेनों में भीख मांगने वाले बच्चे, झाड़ू लगाने वाले बच्चे और भूले भटक बच्चों का रेस्क्यू कर बाल सुधार गृह भेजने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इससे ट्रेनों में और स्टेश्न पर होने वाले अपराधों पर रोक लग सकेगी। बैठक में रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन डीडीयू के कोऑर्डिनेटर सुंदर सिंह, महिला सदस्य चंदा, आरपीएफ के एसआई रामविलास राम, महिला एसआई अर्चना कुमारी मीना, एएसआई बीपी सिंह रहे।