फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस: पॉक्सो कोर्ट में पेश हुआ मास्टरमाइंड पूर्व जेई, एचआईवी पॉजिटिव है  एक आरोपी

Sat, 17 Sep 2022 03:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का मास्टर माइंड सिंचाई विभाग का पूर्व जेई रामभवन शुक्रवार को स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट में हाजिर हुआ। उसे बांदा जेल से बकायदे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय लाया गया था।
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का मास्टर माइंड सिंचाई विभाग का पूर्व जेई रामभवन शुक्रवार को स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट में हाजिर हुआ। उसे बांदा जेल से बकायदे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय लाया गया था। इसके साथ ही तीन अन्य आरोपियों की भी अदालत में पेशी की गई। कोर्ट ने 29 सितंबर को अगली तारीख पर हाजिर होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सीबीआई टीम ने बीते 16 अगस्त को नाबालिग बच्चों की अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर बेचने के मामले में चार आरोपितों के खिलाफ स्पेशल जज पॉक्सो राजेंद्र प्रसाद की अदालत में चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें बांदा निवासी मास्टरमाइंड रामभवन तथा पटना निवासी रेल कर्मचारी अजीत कुमार के अलावा चंदौली के अजय कुमार गुप्ता व निजी आईटी कॉलेज के अविनाश कुमार को आरोपी बनाया गया था।

इन चारों आरोपितों पर नाबालिग बच्चों को टॉफी देने व मोबाइल पर गेम खिलाने समेत अन्य चीजों का लालच देकर बच्चों का अश्लील वीडियो बनाकर विदेशों में बेचने का आरोप है। कोर्ट ने आरोपियों को 20 अगस्त तक न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन इस तिथि को पटना निवासी अजीत कुमार के साथ ही चंदौली के अजय कुमार व अविनाश को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं इस मामले का मास्टर माइंड हाजिर नही हो सका था।

विज्ञापन

यही नहीं 9 सितंबर को भी पड़ी तारीख में मुख्य आरोपी अदालत में हाजिर नही हुआ। इसपर कोर्ट सख्ती दिखाते हुए बांदा जेल अधीक्षक को पोर्नोग्राफी मामले के मास्टर माइंड को 16 सितंबर को हाजिर करने का आदेश दिया था। इसपर उसे बांदा जेल से पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में लाया गया। उसके साथ तीन अन्य आरोपियों को भी वाराणसी जेल से पेशी पर लाया गया।

विशेष अधिवक्ता पॉक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट ने अगली तारीख 29 सितंबर को निर्धारित की है। इस तिथि पर आरोप तय किये जाने के बाद ट्रायल शुरू होगा। इसके साथ ही इसमें तेजी लाते हुए आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

एक और चौंकाने वाला खुलासा

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों में शामिल एक एचआईवी पॉजिटिव है। सीबीआई की चार्जशीट और वीडियो साक्ष्य की माने तो यह आरोपी चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कृत्य में खुद भी शामिल था। ऐसे में यह विषय और गंभीर हो जाता है। आरोपी बच्चों का अश्लील फिल्म बनाकर यौन शोषण के साथ ही उनकी जान के साथ खिलवाड़ करता था। चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े सिंडिकेट का नेटवर्क विदेशों तक फैला हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें