यही नहीं 9 सितंबर को भी पड़ी तारीख में मुख्य आरोपी अदालत में हाजिर नही हुआ। इसपर कोर्ट सख्ती दिखाते हुए बांदा जेल अधीक्षक को पोर्नोग्राफी मामले के मास्टर माइंड को 16 सितंबर को हाजिर करने का आदेश दिया था। इसपर उसे बांदा जेल से पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में लाया गया। उसके साथ तीन अन्य आरोपियों को भी वाराणसी जेल से पेशी पर लाया गया।
विशेष अधिवक्ता पॉक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट ने अगली तारीख 29 सितंबर को निर्धारित की है। इस तिथि पर आरोप तय किये जाने के बाद ट्रायल शुरू होगा। इसके साथ ही इसमें तेजी लाते हुए आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों में शामिल एक एचआईवी पॉजिटिव है। सीबीआई की चार्जशीट और वीडियो साक्ष्य की माने तो यह आरोपी चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कृत्य में खुद भी शामिल था। ऐसे में यह विषय और गंभीर हो जाता है। आरोपी बच्चों का अश्लील फिल्म बनाकर यौन शोषण के साथ ही उनकी जान के साथ खिलवाड़ करता था। चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े सिंडिकेट का नेटवर्क विदेशों तक फैला हुआ है।