फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी, लखनऊ की जगह चंदौली को राजधानी घोषित कर दें : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। धानापुर में बीते एक मई को बस मालिक राजकुमार यादव उर्फ मुट्टन की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट कर कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री जी, लखनऊ की जगह चंदौली को राजधानी घोषित कर दें और जहां जाना हो चले जाएं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता को यूं माफिया की गोलियां खाने के लिए न छोड़ें। उत्तर प्रदेश में ‘महा-अन्यायराज’ का दौर चल रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा कि प्रदेश में ‘सत्ता सजातीय’ और पुलिस का गठजोड़ साजिश रचकर ‘जाति’ देखकर हत्या करवा रहा है। इसके लिए किसी को मिली सुरक्षा हटाने तक का षड्यंत्र किया जा रहा है। सत्ताधारियों को लग रहा है कि जब उनकी सरकार है तब न तो कोई जांच होगी और न ही कोई पकड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ये क्यों नहीं स्वीकार कर लेते हैं कि उत्तर प्रदेश की बागडोर अपराधियों के हाथ में चली गई है? ऐसे शासन से अच्छा तो अराजकता होती है, जहां जनता सरकार के भरोसे तो नहीं होती है। सीसीटीवी के सबूत के बावजूद जब अपराधी पकड़ा नहीं जा रहा है तो न्याय के नाम पर उत्तर प्रदेश में बचा क्या। उत्तर प्रदेश की इंद्रिय शून्य सरकार को छोड़कर सबको मालूम है कि हत्यारा कौन है। उत्तर प्रदेश की जनता इतनी असुरक्षित कभी न थी। उन्होंने लिखा कि न्यायालय स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करे, यही हमारी पुरजोर मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें