नौगढ़। व्यापार मंडल नौगढ़ इकाई की प्राथमिक विद्यालय बरवाड़ीह में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें छोटेलाल जायसवाल अध्यक्ष और जब्बार खान महामंत्री बनाए गए। वहीं युवा मोर्चा के लिए अखिलेश कुमार जायसवाल अध्यक्ष, सलाउद्दीन महामंत्री, विनीत विश्वकर्मा उपाध्यक्ष चुने गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में रामजीवन सिंह यादव एडवोकेट को जिला विधि सलाहकार के रूप में चयनित किया गया। मदनमोहन विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी बने। चयन के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य लाल साहब यादव, गुलाबचंद केसरी, सुरेंद्र कुमार पाल, सियाराम यादव, प्रदीप कुमार यादव, सिराजुद्दीन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अभिमन्यु प्रजापति ने और संचालन राजकुमार पाल ने की।