चंदौली। सदर विकास खंड के धरौली स्थित एक इंटर कॉलेज में रविवार को कावड़ियों का ठहराव हुआ। जहां से रविवार की रात्रि में निकल कर रामनगर पहुंचेगे और सोमवार को आमांव गांव पहुंच भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। वही धरौली पहुंचकर बिहार के कैबिनेट मंत्री जाम खान ने कावड़ियों का अभिनंदन किया।
वाराणसी के रामनगर से जल लेकर सभी कांवरिया बिहार चैनपुर स्थित अमाव शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। जो कि भाद्र पक्ष के शनिवार को कावड़ियों का जत्था गांव से निकल बोल बम के नारों के साथ डीजे पर थिरकते हुए रविवार को धरौली गांव पहुंचे। वही पुलिस प्रशासन ने कांवरियों को लेकर सतर्कता बरतती गई। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं कांवर लेकर आती हैं। इसे लेकर रामनगर कटरिया से धरौली यूपी बिहार बॉर्डर तक सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स लगाई गई है। कावड़ियों में ज्यादातर महिलाएं बच्चे सैकड़ों की तादाद में धरौली पहुंचे। रविवार को बिहार के कैबिनेट मंत्री जमा खा यहां पहुंचे और कांवड़ियों का अभिनन्दन किया। इस दौरान सीओ सदर देवेंद्र कुमार मौर्य, चौकी इंचार्ज धरौली संतोष कुमार व यातायात पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।