पीडीडीयू नगर। सूर्य देव मंदिर मानसरोवर तालाब छठ पूजा समिति के सदस्यों ने डाला छठ को देखते हुए रविवार को तीसरे चक्र में तालाब की साफ सफाई की। इस दौरान रेल और पालिका व जिला प्रशासन से भी तालाब की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
पीडीडीयू नगर में रेलवे के मानसनगर स्थित मान सरोवर तालाब पर सबसे अधिक भीड़ जुटती है। अत्यंत पवित्रता से किए जाने वाले व्रत के लिए तालाब की साफ सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है। इसको देखते हुए छठ पूजा कमेटी के सदस्यों ने स्वयं तालाब की सफाई का निर्णय लिया है। इसी क्रम में रविवार को तीसरे चरण में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक युवाओं ने तालाब से गंदगी, मूर्तियों के अवशेष, टूटा शीशा सहित अन्य सामान बाहर निकाला।
वहीं तालाब के आस पास झाड़ियों की भी सफाई की गई। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक और जिला प्रशासन के साथ ही पालिका प्रशासन से भी तालाब की सफाई कराने और यहां सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की। सफाई अभियान में मंदिर के संस्थापक कृष्णा गुप्ता, आनंद कुमार अजीत इमानदार, श्रीकांत गुप्ता, सोनू सिंह, विनोद कुमार, आदित्य चौहान, जितेंद्र प्रताप, रोहित खरवार, राहुल, सुमित, निखिल पाठक, अभिषेक कुमार, मुकंद चौहान, विक्की चौहान, दीपू गुप्ता रहे।