फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का चेकिंग अभियान

Thu, 10 Dec 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की ओर से बुधवार को फिर से मुगलसराय नगर के पाश इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


हालांकि बिजली चोरी का बड़ा मामला तो सामने नहीं आया, लेकिन कई ऐसे उपभोक्ता मिले जिन्होंने दो फीडरों से अलग अलग कनेक्शन ले रखा था। ऐसे लोगों के कनेक्शन काटे गए।


बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति व्यवस्था सुधार के साथ राजस्व वृद्धि के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बुधवार की सुबह अधिशासी अभियंता ऐश्वर्य सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में मुगलसराय के रविनगर सहित अन्य इलाकों में अभियान चलाया।
विज्ञापन


पूरे अभियान के दौरान आठ कनेक्शन काटे गए जबकि पांच उपभोक्ताओं के भार बढ़ाए गए। यही नहीं आठ उपभोक्ताओं के बिजली के मीटर घर से बाहर लगाए गए। इस दौरान एक्सईएन ने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


 इसमें उपभोक्ताओं से सहयोग भी मांगा। यही नहीं अभियान में लगे कर्मचारियों को जांच में पारदर्शिता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि  किसी भी दशा में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं को विश्वास में रख कर शासन के अगले निर्देश तक अभियान लगातार चलता रहेगा।

अभियान के दौरान एसडीओ सुधीर श्रीवास्तव, अवर अभियंता राजमणि वर्मा, एके पांडेय, मोहम्मद मेहदी, शरद श्रीवासतव, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें