फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया का त्याग बेमिसाल

Thu, 10 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केक काटा गया।
विज्ञापन


 इस दौरान सोनिया गांधी के लंबी उम्र की कामना की गई तथा गोष्ठी में उनके  व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। साथ ही उनके देश के प्रति किये गए त्याग को बेमिसाल बताया गया। 


गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा  कि  भारत की सर्वाधिक ताकतवर महिलाओं में शामिल सोनिया गांधी अपने  व्यक्तित्व  और राजनीतिक कौशल की वजह से राजनीति में इस मुकाम पर हैं।
विज्ञापन


राजीव  गांधी की  मौत के बाद सोनिया गांधी ने उस समय कांग्रेस की कमान थामी, जब दल  बिखरने की  कगार पर था। कहा कि सोलह मई 2004 को 16 दलीय गठबंधन की नेता चुनी गई। 

वामपंथी दलों के  सहयोग से सरकार का गठन होना था और सोनिया गांधी को  प्रधानमंत्री बनाने की  सहमति बनी। लेकिन सोनिया गांधी ने त्याग का परिचय  दिया और प्रधानमंत्री पद  पर मनमोहन सिंह को बैठा दिया। इस अवसर पर  रामजी गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, राकेश सिंह,  संजय मिश्र, विजय गुप्ता,  मेलावालाल पटेल, बृजेश गुप्ता, दीपक, सनील, डा.  नंदलाल गुप्ता, राजू  गुप्ता, विजय यादव, दीपू गुप्ता, शौकत अली, मोनू  गुप्ता, सोनू, गुफरान,  राजू चौहन, विजय यादव, बाबू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी  तरह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और मनरेगा निगरानी समिति के सचिव  दयाशंकर गांधी के कैलाशपुरी स्थित आवास पर सोनिया गांधी  का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर शमीम अनवर सिद्दीकी, मोहम्मद नसीम, जमील  अंसारी, लाल मोहम्मद, राजू अरोड़ा, राकेश चौधरी, विनोद कुमार, संजय मिश्र  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें