चंदौली:बारिश से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी का सामान नष्ट
मकान गिर जाने से आसमान के नीचे आ गया इनायतपुर के दूधनाथ का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-03
कमालपुर। क्षेत्र के इनायतपुर गांव में बेमौसम हुई बारिश से शुक्रवार की शाम दूधनाथ राम का कच्चा मकान गिर गया। इससे घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। वहीं ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गांव निवासी दूधनाथ राम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह गांव में ही कच्चा मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। ताउते तूफान के असर की वजह से जिले में दो दिनों ने खूब बारिश हुई। इससे मकान पूरी तरह गिला हो गया। शुक्रवार की शाम दूधनाथ की पत्नी प्रभा देवी और उसकी बेटी कांति रसोई में खाना बना रही थी। इसी बीच खपरैल की छत के बांस टूटने लगे। यह देख पत्नी और बेटी बाहर भागी। इसके बाद तेज अवाज के साथ छत भरभरा कर गिर गया। इससे घर में रखा चावल, दाल, गेहूं, आटा, बर्तन, खटिया, बिस्तर, कपड़े सहित गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और सामान निकालने की कोशिश की लेकिन अधिकतर समान नष्ट हो गया। गांव निवासी राहुल राजभर, अखिलेश राजभर, नंदू देवी आदि ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट-देवेन्द्र प्रताप यादव
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1000