फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब किशोर का वाराणसी के गंगा घाट पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघी ताली गांव निवासी महेंद्र कुमार गोड का बड़ा बेटा सुमित कुमार(15) बृहस्पतिवार को घर से मौसी गांव जाने के लिए निकला उसके बाद उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की देर शाम वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर उस किशोर की लाश मिली। घर मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिंघी ताली गांव महेंद्र कुमार गोड के दो बेटे हैं। सुमित कुमार(15) और मोहित गोड(7)। बृहस्पतिवार को सुमित अपनी मां पूनम का चप्पल सिलवाने बाजार गया हुआ था। चप्पल सिलवाकर लौटा तो मां से कहा कि मैं मौसी के यहां सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढूपुर जा रहा हूं। घर से निकलने के बाद जब देर शाम तक किशोर का पता नहीं चला तो परिजनों ने उसके मौसी के यहां फोन किया तो पता चला कि वह वहां आया ही नहीं था। परिजनों ने किशोर के गायब होने की सूचना स्थानीय चौकी पर दी। इसी बीच शुक्रवार की शाम दशाश्वमेध घाट पर गंगा में किशोर का शव उतराया मिला। पुलिस को शव के पास से मिले कागजात से किशोर की पहचान हो पाई। मौत के सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें