फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राष्ट्रीय कोबुडो में चमके चंदौली के खिलाड़ी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के प्रयाग इंटर नेशनल स्कूल में कोबुडो ​खिलाड़ियों का स्वागत करते ​शिक्षक। स्रोत:-ज
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में तीन और चार अक्तूबर को आयोजित राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में चंदौली के खिलाड़ियों ने 16 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चंदौली कोबुडो मार्शल आर्ट्स संघ के जिला महासचिव एवं टीम कोच कुमार नंदजी ने बताया कि अंश यादव ने काता में रजत और फाइट में स्वर्ण पदक जीता। अंजली दुबे ने काता में स्वर्ण और फाइट में रजत पदक हासिल किया।
अर्पित यादव, राघव मेहानी, आद्या पाठक और अभिनव चौहान ने काता व फाइट दोनों में कांस्य पदक जीते। अरमान चौहान और नूर हसन ने काता में रजत तथा फाइट में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। निदेशक दिवाकर यादव ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पदक पहनाकर सम्मानित किया।
डीन आरपी सिंह और प्रधानाचार्य एके पांडेय ने टीम कोच कुमार नंदजी और सुनीता कुमारी का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें