फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंडलीय रायफल शूटिंग में चंदौली ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज में मंडलीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंडलीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने किया। इसमें चंदौली ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन एक खेल है और खेलना जरूरी है। खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता में वाराणसी, चंदौली और जौनपुर जिले के 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चंदौली ने 53 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। 42 अंकों साथ वाराणसी दूसरे और तीन अंक हासिल कर जौनपुर तीसरे स्थान पर रहा। इसके पहले प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मंडलीय क्रीड़ा सचिव राकेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, प्रिया सिंह, संयुक्ता सिंह, विवेक सिंह, विजयंत प्रसाद, अमन कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष एवं जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें