फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली:बिक्री के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले के नौ ब्लाकों से सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। शनिवार को ब्लाकों में नामांकन पत्र पहुंच गए हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री दो अप्रैल से शुरू होनी थी लेकिन अभी तक तैयारी ही की जा रही है। अब सोमवार से नामांकन मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके बाद प्रत्याशी व समर्थक नामांकन की तैयारियों में जुट गए हैं। चुनाव में भागीदारी के शासन में कई गाइड लाइन जारी किया है।इसी क्रम में पंचायत चुनाव में आधी आबादी को रियायत दी जाएगी। उनका नामांकन खर्च आधा होगा। नामांकन पत्र की आधी कीमत ही चुकानी होगी। वहीं जमानत राशि में भी 50 फीसद छूट मिलेगी। जिले में 13 और 15 अप्रैल को प्रत्याशियों का नामांकन होगा।
महिलाओं के लिए ग्राम प्रधान के 121 पद आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य पद पर भी महिलाओं को दावेदारी का मौका दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार महिलाओं के नामांकन और जमानत राशि में रियायत दी जाएगी। वैसे तो ग्राम पंचायत सदस्य का 150 रुपये, ग्राम प्रधान और बीडीसी 300-300 रुपये और जिला पंचायत सदस्य का नामांकन पत्र 500 रुपये में बिकेगा। हालांकि महिलाओं को निर्धारित की आधी धनराशि पर ही नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। इसी प्रकार पंचायत सदस्य के लिए 250 रुपये, ग्राम प्रधान और बीडीसी को एक हजार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दो हजार रुपये जमानत राशि जमा करानी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को भी रियायत दी जाएगी। पंचायत चुनाव को लेकर आधी आबादी में भी उत्साह कम नहीं है। महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़कर प्रधान पद पर अपनी दावेदारी करने के लिए तैयार हैं। आयोग की गाइडलाइन से महिलाओं को सहूलियत होगी। जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 13 और 15 तारीख को उम्मीदवारों का नामांकन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से नामांकन फार्म ब्लाक मुख्यालय के लिए भेज दी गई है। वहीं इसकी बिक्री शुरू करने का निर्देश है,ताकि प्रत्याशियों को नामांकन फार्म खरीदने और कागजात तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन

चंदौली। पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मुख्यालय स्थित सदर ब्लॉक कार्यालय को नामांकन पत्रों के फार्म प्राप्त हो गए हैं, लेकिन उसकी बिक्री भी शुरू नहीं हो पाई। एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। सोमवार से फार्म का वितरण किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए शासन के निर्देश पर ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन फार्म भेज दिया गया है। नामांकन फार्म का वितरण सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसमें महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आधी कीमत पर नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। साथ ही जमानत राशि में भी छूट मिलेगी।
विज्ञापन

कैलाश यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानी
रिपोर्ट- राकेश चंद्र यादव
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें