फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Fri, 28 Oct 2022 07:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

कोतवाली क्षेत्र के बहरवानी निवासी अमित चौहान, बबुआ चौहान  व मोनू चौहान अपाचे बाइक से नई बाजार से सकलडीहा रेलवे स्टेशन आ रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर चतुर्भुजपुर गांव के पास सड़क किनारे बिजली के खम्भे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों दूर जा गिरे। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के चतुर्भुजपुर गांव के समीप गुरुवार की देर रात दस बजे नई बाजार से तेज रफ्तार से आ रही बाइक बिजली के खम्भे से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। एक घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहरवानी निवासी अमित चौहान (25), बबुआ चौहान (24) व मोनू चौहान (25) अपाचे बाइक से नई बाजार से सकलडीहा रेलवे स्टेशन आ रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर चतुर्भुजपुर गांव के समीप सड़क किनारे स्थित बिजली के खम्भे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों दूर जा गिरे। जिसके बाद अमित व बबुआ की मौके ओर मौत हो गई। जबकि मोनू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां मोनू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें