फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने तहसील व कोर्ट परिसर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव सदर तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर के समस्याओं से निदान के लिए पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिला जज ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल के साथ बृहस्पतिवार को परिसर का निरीक्षण किया। वही तहसील के समीप पार्किंग व प्रवेश द्वार की व्यवस्था कराने समेत अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए सक्षम अधिकारियों संग चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित सदर तहसील के समीप वाहनों के पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण अधिवक्ताओं व वादकारियों को वाहन मजबूरी में सर्विस रोड के किनारे खड़े करने पड़ते हैं। इससे सदर तहसील के पास आए दिन जाम लग जाता है। वहीं न्यायालय व तहसील परिसर में जल भराव के समस्या के निदान की व्यवस्था मुकम्मल नहीं है। जहां हल्की बारिश होते ही परिसर में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इससे कीचड़ और फिसलन हो जाती है। सभी समस्याओं के निजात दिलाने के लिए अधिवक्ताओं ने जिला जज कोअवगत कराया। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला जज ने जनपद न्यायाधीश अदालत, सीसी टीवी कंट्रोल रूम, अधिवक्ताओं के शेड और तहसील परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया। तहसील के समीप पार्किंग की व्यवस्था कराने पर डीएम व एसची से चर्चा किया। वहीं परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की योजना बनाई गई। डीएम ने उचित स्थान चिह्नित कर पार्किंग और जलनिकासी का इंतजाम कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सिविल बार के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, सदर एसडीएम हीरालाल, तहसीलदार फूलचंद्र समेत न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें