पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय शुक्रवार को नौबतपुर में कर्मनाशा पुल पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करेंगे। डॉ. पांडेय दो दिनों तक जिले में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मीडिया प्रभारी हरवंश उपाध्याय ने बताया कि चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री एअरपोर्ट से कार से डेढ़ बजे वाराणसी के करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज पहुंचेंगे। यहां कॉलेज का निरीक्षण के बाद मीटिंग करेंगे। इसके बाद वे नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल को देखेंगे तथा निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इलाके के लोगों से मुलाकात करेंगे और रात आठ बजे जसुरी गांव स्थित छोटे खरवार के यहां पहुंचेंगे। रात में नौ बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचेगे और रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को सवा दस बजे पड़ाव में पहुंचेंगे और जरूरतमन्दो को कंबल वितरित करेंगे। इसके बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम जागरूकता अभियान में हिस्सा लेंगे। एक बजे रामगढ़ में लोकनाथ पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता सग्राम सेनानी लोकनाथ के स्मृति समारोह में शामिल होंगे। ढाई बजे से इलाके का भ्रमण कर लोगो से मुलाकात के बाद शाम साढ़े छह बजे वाराणसी एअरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।