फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इंजन लेकर 130 के रफ्तार से दौड़ी ट्रायल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अतिव्यस्त हावड़ा दिल्ली रूट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद के बीच ट्रेनों को दो इंजनों के सहारे दौड़ाया जाएगा। रविवार को 24 कोच वाले सीओसीआर स्पेशल ट्रायल ट्रेन दो इंजन के सहारे दौड़ी। दो इंजनों की वजह से ट्रेनों की रफ्तार तेज होगी और ट्रेनों की कपलिंग टूटने से ट्रेनों के दो हिस्सों में बंटने की घटनाएं नहीं होगी।
विज्ञापन

रेलवे ट्रेनों को सुरक्षित और तेज गति से दौड़ाने की कवायद लगातार जारी है। अक्तूबर माह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद के बीच 130 किमी की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन को दौड़ाया गया था। इसके बाद तीन दर्जन ट्रेनों की रफ्तार 120 किमी की गई। अब इसे और तेज करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए राजधानी सहित महत्वपूर्ण ट्रेनों में आगे और पीछे दो इंजन लगाए जाएंगे और दोनों इंजन को सिग्नाइज किया गया है। इससे दो इंजन एक साथ तेज होंगे। पुष्कल मोड के तहत यदि ब्रेक लगेगी तो दूसरा इंजन भी धीमी गति से हो जाएगा। इस तरह ट्रेन की रफ्तार को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से रविवार को दोपहर ढाई बजे ट्रेन को धनबाद की ओर रवाना किया। इसके पूर्व डीआरएम ने एक इंजन में सवार होकर चालकों से बात की ।
160 किमी तक बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की रफ्तार
डीआरएम पंकज सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में 130 किमी पर ट्रायल किया जा रहा है। इस विधि से ट्रेन को 160 किमी की रफ्तार तक बढ़ाया जा सकेगा। आने वाले समय में ट्रेनों की गति और अधिक बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक द्वतीय एसके सिंह, स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, डीएमई पुष्कर कुमार, एसपी शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने रविवार को दोपहर बाद दो बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण के कार्य को देख कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
पंकज सक्सेना दोपहर दो बजे दल बल के साथ स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों को ठीक ढंग से खड़ा करने और साफ सफाई रखने की हिदायत दी। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी देख संबधित को चेताया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन के सुंदरीकरण तथा पर्यटक वेटिंग रूम निर्माण के कार्य को देखा और गुणवत्ताके साथ समय से काम पूरा करने की हिदायत दी। इस दौरान स्केलेटर और लिफ्ट न चलने पर भी नाराजगी जताई। इसके बाद प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंच कर वेटिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। क्रू सेल के समीप फर्स टूटी देख कर इसे ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें