पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। चौबीस घंटे के भीतर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने चोरी की दो वारदातों समेत छिनैती की एक वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को दिनदहाड़े कोतवाली के समीप बाइक सवार बदमाश महिला के गले से एक लाख रुपये मूल्य की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। वहीं बृहस्पतिवार रात में चंदासी कोलमंडी में चोरों ने दो ट्रकों समेत एक दुकान से लगभग साढ़े तेरह हजार रुपये चुरा लिये। वहीं चोरों ने एक कार से दो लैपटाप की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस सभी मामलों की छानबीन में जुटी हुई है।
शुक्रवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेेत्र के जायसवाल स्कूल रोड निवासी पूनम जायसवाल अपने भाई के साथ बाजार में सामान खरीदने आई थी। जैसे ही व कोतवाली के समीप आर्य समाज मंदिर रोड पर पहुंची की तभी पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले चेन छीन कर फरार हो गये। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत पुलिस को जानकारी दी। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार बृहस्पतिवार की रात चोरों की एक गिरोह ने चंदासी कोलमंडी में खड़े दो ट्रकों का शीशा काटकर तेरज हजार रुपये नगदी समेत कीमती मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं तीसरे ट्रक से चोरी करने के लिए अभी उसपर चढ़े ही थे कि चालक की नींद खुल गई और वहां से चोर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने एक चाय की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे पांच रुपये पर भी हाथ साफ किया था। ट्रक चालक सुरेंद्र मांझी ने बताया कि चोर छह की संख्या में थे और हाथ में डंडा, बल्लम लिये हुए थे। इसके पूर्व चोरों ने बृहस्पतिवार की शाम चोरों ने नगर स्थित गल्ला मंडी के पास एक कार सवार लोगों को गाड़ी में से तेल गिरने का झांसा देकर उसमें रखे दो लैपटाप को उड़ा दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एसआई राजेश सरोज ने बताया कि लैपटाप चोरी में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं शेष मामलों में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।