फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए परिजनों ने गेट पर शव रखकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र में दो ऑयल टैंकरों की टक्कर में चालक संतोष चौहान की मौत के बाद बुधवार को परिवार वालों ने चालक का शव अलीनगर स्थित इंडियल आयल डिपो गेट के सामने रख दिया और धरने पर बैठ गए। परिवार के लोग मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ सदर, तहसीलदार पीडीडीयू समेत अलीनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लगभग साढ़े तीन घंटे बाद मुआवजे की मांग माने जाने के आश्वासन के बाद परिवार के सदस्य माने और धरना समाप्त कर दिया। इसके चलते टैंकरों में तेल भरे जाने का कार्य पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तेल देने के बाद लौट रहे दो टैंकर की सोमवार की देर रात बलुआ थाना क्षेत्र के तिरगावा के बाद आपस में टक्कर हो गई थी। जिसमें टैंकर चालक अलीनगर थाना क्षेत्र मुगलचक निवासी संतोष चौहान की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्साल भेज दिया। इसके बाद मंगलवार की रात चालक का शव उसे घर पहुंचा। शव देखकर घर में चीख पुकार मच गई। घटना से नाराज परिवार सदस्यों ने बुधवार को चालक का शव अलीनगर स्थित ऑयल डिपो के गेट के सामने शव को रख दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान परिवार के लोग डिपो के अधिकारियों से मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। धरने की सूचना मिलते ही सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, तहसीलदार लालता प्रसाद ,कानूनगो जेपी सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बीसी तिवारी मौके पर पहुंच गए और परिवार वालों को समझाने में जुट गए। तीन घंटे बाद मुआवजे की मांग पूरी होने के आश्वासन के बाद परिवार के सदस्यों ने धरना समाप्त किया और शव को दाहसंस्कार के लिए ले गए। सीओ सदर ने बताया कि डिपो के अधिकारी ओर से दाह संस्कार के लिए 25 हजार रुपये परिवार को दिए गए है। तहसीलदार लालला प्रसाद ने बताया कि किसान दुर्घटना से पांच लाख, विभिन्न इंश्योरेंस क्लेम के माध्यम से मुआवजे की राशि दिलवाई जाएगी। वहीं टैंकर एसोसिएशन ने सहायता के लिए एक लाख रुपये देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें