चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां गांव के समीप रेलवे क्रासिंग पार करते समय रविवार को किसी ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजन जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हथियानी गांव निवासी होरीलाल (55) रविवार को हैंडपंप केे बोरिंग की पाइप रिक्सा ट्राली पर लादकर गांव से बसिला जा रहा था। जैसे ही वह बिछियां गांव के समीप रेलवे क्रासिंग पार करने लगा। उसने ट्रेन का ध्यान नहीं दिया और उसकी चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं जानकारी होते ही कोहराम मच गया और रोते विलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों के करूण रूदन से वहां का माहौल गमगीन हो गया।