फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया कानून व्यवस्था की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने बुधवार की देर शाम पुलिस लाइन में अधीनस्थों संग बैठक की। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर थानावार प्रभारियों से विस्तृत जानकारी ली। वहीं कई लोगों द्वारा उचित जानकारी नहीं देने पर आईजी ने नाराजगी जताई और सही से कार्य करने की हिदायत दी। तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कि सिपाही अपनें बीट में जा कर पूरी जानकारी रखें तथा अवैध कार्य संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित करें। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो सके। कहा कि छठ पूजा त्योहार को लेकर भी पुलिस सतर्क रहे। क्योंकि शहरी और ग्रामीण कस्बों में ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में अवांछनीय तत्व किसी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकते हैं। कहा कि लोगों के सामंजस्य बनाने से पुलिस की सूचना तंत्र मजबूत होता है और त्वरित सूचनाएं भी मिलती है। इस दौरान एसपी हेमंत कुटियाल, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, पीएस चंदेल, जगत कन्नौजिया, नीरज सिंह, कुवंर प्रभात सिंह, लक्ष्मण पर्वत, संतोष राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें