फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले को लेकर प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। बुधवार को पुलिस लाइन में आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने धार्मिक संगठनों के प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व आम नागरिकों संग बैठक की। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि कोर्ट के फैसला सर्वोपरि है और अयोध्या मामले में फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सांप्रदायिक, भड़काऊ पोस्ट करने पर पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हम सभी को मिलकर सम्मान करना होगा। इससे समाज में आपसी भाईचारा व प्रेम बना रहेगा। कानून-व्यवस्था लोगों की सुरक्षा व समाज में शांति कायम करने के लिए है इसलिए किसी तरह के कृत्य के जरिए कानून को तोड़ने की कोशिश ना करें। उन्होंने समाज के सभी वर्ग व धर्म के लोगों से अयोध्या मामले में फैसले के बाद शांति बनाए रखने में सहयोग मांगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किसी भी तरह की आपत्तिजनक, भड़काऊ या किसी धर्म को आहत करने संबंधित पोस्ट न तो डालें और ना ही उसे शेयर करें। सोशल मीडिया के जरिए समाज में अराजकता फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि पुलिस लगातार फेसबुक व वाट्सअप्प जैसे सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान सैयदराजा चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल, चकिया चेयरमैन अशोक बागी, व्यापार मंडल से भगवान दास कसौधन, हरिश्चंद्र, मधुराय, मनोज गुप्ता, जुनेद अंसारी, नीतिश वर्मा, मनीष केशरी, देव जायसवाल, अंकित जायसवाल, परशुराम सिंह, नागेंद्र सिंह, बबलु यादव, शिवदयाल, आलोक सिंह, उपस्थित रहे।
चंदौली। शासन ने अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण को जिले का नोडल बनाया है। जो गुरुवार को पुलिस लाइन में अधीनस्थों संग बैठक करके कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वहीं लापरवाह प्रभारियों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट सौंपेगे। एडीजी के आगमन और समीक्षा बैठक को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब कारोबार, गो तस्करी, चोरी, छिनैती की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। वहीं अवैध शराब कारोबार में पुलिस कर्मियों की मिली भगत सामने आने के बाद महकमे के अधिकारियों की निगाहे जनपद की ओर टिक गई है। ऐसे में शासन से नियुक्त जिले के नोडल व अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण के दौरे को लेकर महकमे हड़कंप की स्थिती बनी हुई है। एडीजी गुरुवार को पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों से अपराध नियंत्रण तथा उनके द्वारा किए गए गुडवर्क की समीक्षा करेंगे। वहीं ज्यादा घटनाओं वाले क्षेत्र के थाना प्रभारियों से उनकी सक्रियता को लेकर सवाल भी कर सकते है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के रहमो करम से थानेदारी करने वाले पुलिस कर्मियों को कार्रवाई की भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें