कंदवा। थाना क्षेत्र में दो सप्ताह के भीतर हुई चोर चोरियां व एक लूट का खुलासा कर पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के लोगों के जहां दहशत है।
कंदवा थाने क्षेत्र में 12 जुलाई को चोरों ने कम्हरिया गांव निवासी इंद्रेश सिंह के सबमर्सिबल पम्प पर हाथ साफ कर दिया था। 13 सितंबर को परसिया गांव में घर में घुसकर चोरों ने 12 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। इसी प्रकार 18 सितम्बर को चोर अदसड़ गांव में धर्मेंद्र सिंह के घर में घुसकर बाइक उठा ले गए थे। वहीं 08 अक्तूबर को बदमाशों ने औरइया गांव में राम आशीष पाल के घर में घुसकर उनकी बहू बबली पाल का हाथ मुंह बांधकर 10 लाख के जेवरात लूट लिए थे। 12 अक्टूबर को चोरों ने केजीबी कम्हरिया शाखा के पास दो गुमटियों में चोरी का प्रयास किया था लेकिन मछली मारने वालों की आवाज सुनकर भाग निकले थे । वहीं 16 अक्तूबर की रात चोरों ने चिरईगांव में अमित सिंह के घर में घुसकर दो लाख के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। लगातार हुई घटनाओं का कंदवा पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल का कहना रहा कि चोरी की घटनाओं पर रोक व खुलासे के लिए कंदवा पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है । जल्द ही मामलों का खुलासा किया जाएगा।