फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेलवे सुरक्षा बल की राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता की शुरूआत बुधवार को नगर के आरपीएफ कॉलोनी स्थित बैरेक परिसर में हुआ। प्रतियोगिता की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने गुब्बारा उड़ाकर किया। प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, रेलवे सुरक्षा विशेष बल की टीमों के 45 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन मैच पूर्व मध्य रेलवे और रेलवे सुरक्षा विशेष बल की टीम के बीच खेला गया। इसमें आरपीएसएफ की टीम 15-09 के स्कोर से विजेता रही।
विज्ञापन

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त और मंडल क्रीड़ा अधिकारी आशीष मिश्र ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पूर्व मध्य रेलवे के अंतर मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता 29 और 30 अगस्त को नगर के मानसनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में खेला गया। इसमें विभिन्न मंडलों के टीमों से खिलाड़ियों का चयन किया गया और जोनल टीम तैयार की गई। अब दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल टीमों के चुनिंदा खिलाड़ियों को मिलाकर आरपीएफ की राष्ट्रीय टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम सात से नौ नवंबर तक पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से भावनगर गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यही टीम अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में भी शामिल होगी। संचालन खो-खो एसोसिएशन वाराणसी के अनूप कुमार ने की। इस मौके पर एडीआरएम एसके वर्मा, सीनियर डीपीओ अजीत कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक राकेश रोशन, निरीक्षक एएस खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें