फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही बढ़ी सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बच चुका है। सात पदों पर होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए कालेज प्रशासन ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। 14 नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन फार्मो का वितरण एक नवंबर को सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। पांच नवंबर को नामांकन होगा। कालेज प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही कालेज परिसर में सरगर्मी बढ़ गई। चुनाव लड़ने वाले छात्र नेताओं का जमावड़ा भी लगना शुरू हो गया है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी ले. कामेश सिंह ने बुधवार को कालेज में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए एक नवंबर को नामांकन पत्र का वितरण होगा। जबकि नामांकन पांच नवंबर को सुबह दस बजे से शाम तीन बजे होगा। इसके बाद नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अवैध प्रत्याशियों की घोषणा 06 नवंबर को दोपहर दो बजे तक की जाएगी। बताया कि 07 नवंबर को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री एवं कला, वाणिज्य व शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के पद के प्रत्याशियों के नामों की वैध सूची जारी की जाएगी। 14 नवंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। इन पदों के लिए लगभग 3200 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। वहीं तीन बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा और इसके पश्चात परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें