एक झटके में किया हमला
बहसबाजी के बीच ही बकरी चोर ने उनके गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले से वे मौके पर ही अचेत हो गए और चोरों ने लगभग 100 बकरियों को उड़ा लिया। अन्य चरवाहों की मदद से ग्राम प्रधान राजेश को जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
शिकारगंज चौकी प्रभारी यज्ञ नारायण यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे गए। अचेत पड़े राजेश को सीएनजी ऑटो से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया, जहां डॉक्टर निशांत उपाध्याय ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस शव को जिला संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से पिता चूल्लही, माता कलावती, पत्नी अनीता, भाई गुड्डू, सुभाष, गुरुदेव और वीरेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनो और ग्रामीणों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने और गांव के बकरी पालकों पशुपालकों को क्षेत्र में सुरक्षा मुकम्मल कराने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।