फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : कार से 23 लाख की हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात नगर के सुभाष पार्क के पास एक कार से 230 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए दो तस्करों को दबोच लिया। मुगलसराय कोतवाली में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत 23 लाख रुपये बताई है। 

विज्ञापन


सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि दो लोग सफारी गाड़ी से नगर में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सुभाष पार्क के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बनारस की ओर से आ रही सफारी गाड़ी को शक के आधार पर रोक लिया। 



इसके बाद वाहन की तलाशी ली तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस उसमें सवार दो लोगों को पकड़कर मुगलसराय कोतवाली ले आई। आरोपियों की पहचान रजनीश यादव निवासी आनापुर सराया थाना करंडा, लक्ष्मण यादव निवासी बीकापुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस को इनके पास से 230 ग्राम होरोइन मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें