फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 27 साल बाद होगा चंदौली डिपो का संचालन 22.51 करोड़ रुपये से बनेगा पहला बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। चंदौली में 27 साल बाद चंदौली डिपो का संचालन होगा। 22.51 करोड़ से चंदौली मुख्यालय पर जिले का पहला बस अड्डा बनेगा। इसके साथ ही जिले से पहली बार 80 से ज्यादा परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

जमीन न होने से 27 साल से चंदौली डिपो का संचालन वाराणसी से होता था। चंदौली बस अड्डा के लिए दो साल पहले ही चंदौली में कृषि विभाग की जमीन चिह्नित की गई थी लेकिन प्रस्ताव परिवहन मंत्रालय में अटका था। अब उसकी अनुमति मिल गई है और निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को भी नामित कर दिया गया है।
वाराणसी से 1997 में अलग होकर चंदौली जिला बना था। जिला बनने के बाद यहां की जिन बुनियादी व्यवस्थाओं का विकास नहीं हो सका, उनमें सबसे प्रमुख परिवहन है। जिले में जमीन के अभाव में बस अड्डा नहीं बन सका। इससे 27 साल से वाराणसी के गोलगड्डा से ही चंदौली डिपो का संचालन हो रहा है। जिससे चंदौली के किसी भी व्यक्ति को कोई लाभ नहीं मिलता। नाम का चंदौली डिपो है पर चंदौली के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। समस्या को देखते हुए दो साल पहले तत्कालीन डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की पहल करते हुए जिला कलेक्ट्रेट के पास खाली कृषि विभाग की जमीन को बस अड्डा बनाने के लिए चिह्नित किया गया था। परिवहन निगम के एआरएम उमाशंकर त्रिपाठी ने दो साल पहले ही बस अड्डा का प्रस्ताव शासन को भेजा था लेकिन उसके बाद फाइल परिवहन मंत्रालय में अटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें