Chandauli News: चंदौली जिले में एक सर्राफा व्यवसायी की कार से उचक्कों ने बैग और लैपटॉप उड़ा लिया। वहीं मुगलसराय कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चंदौली नगर स्थित रेलवे स्टेशन के गेट संख्या एक- दो के पास एक चाय की दुकान के सामने खड़ी कार से उचक्कों ने लैपटॉप और एक बैग उड़ा दिया। घटना के बाबत पीड़ित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मुगलसराय कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बनारस के रहने वाले सर्राफा व्यवसायी कैलाशनाथ अग्रहरी बृहस्पतिवार को अपनी कार पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे स्टेशन गेट संख्या दो के पास सड़क पर खड़ी कर चाय पीने लगे। इस दौरान वहां आए एक लड़के ने उन्हें बताया कि उनकी कार की बोनट से मोबिल टपक रहा है। इसके बाद वह वहां से चला गया।
जैसे ही कैलाशनाथ कार का बोनट खोलकर चेक करने लगे कि तभी कार में रखा एक बैग और लैपटॉप उचक्कों ने उड़ा दिया। इसके बाद जब बैग और लैपटॉप गाड़ी में नहीं दिखा तो व्यापारी ने होश उड़ गए।
इस संबंध में मुगलसराय कोवताली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि घटना के बाबत पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।