फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: घर के बाहर सो रही 10 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, परिजनों को रो-रोकर सुनाई आपबीती

Thu, 11 May 2023 04:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

चंदौली जिले के एक गांव में बुधवार की रात घर के बाहर सो रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी मिर्जापुर निवासी युवक पड़ोस में ही एक रिश्तेदारी में आया हुआ था। बच्ची के परिजनों ने उसे पकड़ भी लिया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के एक गांव में बुधवार की रात घर के बाहर सो रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी मिर्जापुर निवासी युवक पड़ोस में ही एक रिश्तेदारी में आया हुआ था। किशोरी के परिजनों ने उसे पकड़ भी लिया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात एक व्यक्ति के यहां बरात आई थी। गांव के लोग बरात देखने गए थे। इसी दौरान एक परिवार के लोग भी घर के बाहर चारपाई पर सो रही 10 वर्षीय बच्ची को छोड़कर बरात देखने चले गए। घर की कुछ महिलाएं छत पर सो रही थीं।

अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि परिजनों के अनुसार इसी दौरान पड़ोस में रिश्तेदारी में आए कछवां मिर्जापुर निवासी शत्रुघ्न बिंद (28) ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छत पर सो रहे बच्ची की भाई ने यह देख लिया। उसने परिवार के लोगों को इस बारे में बताया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP News: शादीशुदा युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन कराकर रचाया निकाह
 

विज्ञापन

परिजनों ने मौके पर आरोपी युवक को दबोच लिया। हालांकि वह हाथ छुड़ाकार भागने में सफल हो गया। सुबह किशोरी के परिजनों ने अलीनगर थाने में नामजद तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विनय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बच्ची का मेडिकल भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें