फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 23 मई से बारिश के आसार, तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की आ सकती है कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के लोग इन दिनों उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग की ओर से थोड़ी राहत वाली खबर आई है। विभाग के अनुसार 23 से 25 मई तक जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल सकती है। हालांकि इससे पहले 22 मई को भी जिले में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले 10 दिन से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। इस बीच बुधवार को करीब 16 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने से दिन में कुछ राहत रही। अधिकतम तापमान मंगलवार के 39 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। बुधवार को सुबह बादल छाए रहने से बारिश की उम्मीद जगी थी, लेकिन दोपहर होते-होते बादल गायब हो गए और धूप निकल आई। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 से 25 मई तक जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे पहले तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें