चंदौली। यातायात जागरूकता माह नवंबर के तहत सोमवार को जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके दौरान 523 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 6,59,200 का जुर्माना वसूला गया। वहीं चार वाहनों को सीज किया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि अभियान में यातायात पुलिस व थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत नंबर प्लेट, बिना बीमा, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कार्रवाई की। पुलिस ने चार वाहनों को सीज भी किया। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस टीम ने 60 ट्रैक्टर-ट्रालियों व व्यावसायिक वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाए । ब्लैक स्पॉट पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड लागाए गए।