फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी के दौरान गिरी झोपड़ी में दबकर चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में मंगलवार की शाम आंधी-पानी के दौरान झोपड़ी गिरने से चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान गीता के पति अरविंद यादव उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पत्नी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी उमा राम ईंट की दीवार के सहारे झोपड़ी बनाकर उसमें सपरिवार रहते हैं। मंगलवार की दोपहर आई तेज आंधी-पानी से दीवार व झोपड़ी गिर गई। उस दौरान उमा पत्नी व तीन पुत्रियों के साथ झोपड़ी में ही थे। झोपड़ी गिरने से उसकी चपेट में आकर उमा, उनकी पत्नी जानकी (45), पुत्रियां अनिता (22), निशा (16) व करिश्मा (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने झोपड़ी में दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान के पति सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां जानकी की हालत खराब देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को सहयोग राशि दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें