फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर होगा चकिया का रोडवेज स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। चकिया के रोडवेज स्टेशन का नाम क्षेत्र के किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर होगा। यही नहीं चकिया से लखनऊ और प्रयागराज तक रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। चकिया के रोडवेज स्टेशन को आधुनिकीकरण की योजना शीघ्र बनाई जाएगी। ये बातें मंगलवार की देर शाम चकिया रोडवेज स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चकिया में रोडवेज का स्वयं की जमीन पर स्टेशन है। इसकी हालत खस्ता है। इस स्टेशन के कायाकल्प के लिए शीघ्र ही कार्य योजना बनाकर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक शहर से दूसरे शहर को रोडवेज से जोड़ने की कवायद की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवागमन को सुलभ बनाने की दिशा में काम हो रहा है। इस अभियान में चकिया को भी जोड़ा जाएगा। यहां से लखनऊ प्रयागराज, चंदौली के साथ ही नौगढ़ और अहरौरा तक रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर जोर दे रहा है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही कनेक्टिविटी पर जोर होगा। उन्होंने कहा कि चंदौली में रोडवेज स्टेशन के लिए जमीन की तलाश जारी है। निरीक्षण के दौरान विधायक कैलाश खरवार आचार्य, पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ यादव, डॉ. केशवमूर्ति पटेल, कैलाश जायसवाल, संदीप गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, राजेश चौहान, अभिषेक मिश्रा, डॉ. प्रदीप मौर्या, डॉ. कुंदन गोंड़, विजय विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, परितोष गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें