फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह दिन बाद चैत्र नवरात्र, देवी धाम जाने वाले ट्रेनों में सीटें फुल

विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन के पूछताछ केंद्र पर रिजर्वेशन की जानकारी लेते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देवी उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत छह दिन बाद 19 मार्च से होगी। नवरात्र का समापन 27 मार्च को होगा। इस दौरान शक्ति उपासना देवी स्थलों पर पहुंच कर माता रानी की उपासना करते हैं। इस बार देवी धाम पहुंचना भक्तों के लिए कठिन होगा। कारण है कि शक्तिपीठों को जाने वाली ट्रेनों में सीट नहीं हैं। मैहर देवी, जम्मू में मां वैष्णो देवी, हिमाचल प्रदेश में माता ज्वाला देवी, असम में मां कामाख्या देवी जाने वाली ट्रेनों में 20 से अधिक वेटिंग है।
विज्ञापन


नवरात्रि में पीडीडीयू नगर सहित चंदौली के साथ पूरे पूर्वांचल से बड़ी संख्या में भक्त देवी मंदिरों तक पहुंचते हैं। पूर्वांचल में विंध्य धाम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंंचते हैं। वहीं सोनभद्र के डाला में मां वैष्णो देवी धाम, भभुआ के मुंंडेश्वरी धाम, सासाराम में तारा चंडी माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। यहां तो लोग बसों आदि से पहुंच जाते हैं लेकिन मैहर में मां शारदा मंदिर, जम्मू में माता वैष्णव देवी, गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी, हिमाचल में ज्वाला देवी बिना ट्रेन के पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में माता के दर्शन पूजन के लिए लोग रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं लेकिन यहां ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रही है। कुछ ट्रेनों में तो सीट रिग्रेट भी बता रहा है। यदि मैहर जाने के लिए ट्रेन देखे तो सुपौल-पुणे के स्लीपर में 26, थर्ड एसी में 13, राजगीर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के स्लीपर में सीट रिग्रेट है। थर्ड एसी में दो वेटिंग है। इसी तरह मुंबई मेल, सिकंराबाद, संघमित्रा, जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल में सीट उपलब्ध नहीं हैं। यही हाल गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस, रांची लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, महानगरी में भी सीट रिग्रेट है। इसी तरह जम्मू जाने के लिए 18 मार्च को सीटों की स्थिति देखें तो कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी में सीट रिग्रेट है, हिमगिरी एक्सप्रेस में सीट रिग्रेट दिख रही है। बेगमपुरा एक्सप्रेस स्लीपर में 101, थर्ड एसी में 41 नंबर वेटिंग है। इसी तरह कामाख्या की ट्रेनें देखें तो 18 मार्च को डिब्रूगढ़ राजधानी, ब्रह्मपुत्र मेल, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, भगत की कोठी कामाख्या के ट्रेनों में सीट रिग्रेट दिख रहा है।
कोट
यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए लगातार उपाय किए जा रहे हैं। कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि देवी भक्तों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनाथ,मंडल जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें