फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काट कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सपा नेताओं ने जगह-जगह केक कटा और अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान वक्ताओं ने अखिलेश यादव को प्रदेश का रहनुमा बताते हुए उनके नेतृत्व में आम जन की लड़ाई का ऐलान किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद राम किशुन ने केक काटा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के आमजन की आवाज हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश में अनेक विकास के कार्य किए हैं। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का हित चाहती है। आम लोगों की परेशानी से उसे कोई मतलब नहीं है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, उपेन्द्र सिंह फौजी, अयुब खां गुड्डू, जुबेर अहमद, मुसाफिर चौहान, प्रेमनाथ तिवारी, पारस यादव, कमलेश, शिवशंकर शुक्ला, संजय भारती, नंदन, संजू रहे।
नियमताबाद। क्षेत्र के पटनवा स्थित सपा मजदूर सभा के कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रभान यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों, गरीबों, मजदूरों, पिछड़े, कमजोरो के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। इस अवसर पर कृष्ण कुमार यादव, कार्तिक यादव ,सुरेश सिंह, नरेश कुमार सिंह, रामचंद्र यादव रहे।संवाद
विज्ञापन

सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जन्मदिन मनाया।
कार्यकर्ताओं ने एक केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना किया।
सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि आज जिस तरह से देश में लोकतंत्र पर डराया और धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर डाका है। इस मौके सिंटू यादव, बाबूलाल यादव, मुन्नीलाल यादव, अजीत यादव, सत्यप्रकाश, राकेश, चंदन, मुन्ना चौहान, केशव राजभर, चन्द्रमा राजभर, प्रमोद यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें