फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राष्ट्रीय सीबीएसई बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता आज से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली) । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) की पांच दिवसीय नेशनल बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता मंगलवार से जेएस पब्लिक स्कूल कासिमपुर पांडेपुर में होगी। प्रतियोगिता में तीन विदेशी टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए
विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत 30 सितंबर को होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी चंदौली आदित्य लाग्हे होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. रंजन राय, यूपी हैडबाल एसोसिएशन के एक्सक्यूटिव सेक्रेट्री जनरल अमित पांडेय,इंडियन हैंडबॉल नेशनल टीम कोच मुहम्मद तौहीर होंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 27 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें ओमान और कतर सहित 3 विदेशी टीम भी प्रतिभाग करेगी। तुम को अंडर -14, अंडर-17 और अंडर- 19 ग्रुपों मे रखा गया है। बताया कि
छात्रों के शैक्षिक गतिविधि के साथ साथ शारीरिक संवर्धन के लिए सीबीएसई की ओर से कुल 24 खेलों का आयोजन किया जाता है।इसे तीन स्तरों पर खेला जाता है- क्लस्टर, जोनल और नेशनल। चंदौली जनपद में यह पहला विद्यालय है जिसने लगातार 2022 में क्लस्टर-5 कबड्डी बालक प्रतियोगिता तथा इस्टजोन हॉकी प्रतियोगिता, 2023 में क्लस्टर-5 खो-खो प्रतियोगिता तथा 2024 में नेशनल गर्ल्स हैंडबाल प्रतियोगिता कराने के बाद अब 2025 में नेशनल बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता कराने के लिये पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें