जौनपुर के बख्सा थाने में हुई मौत के मामले में दर्ज मुकदमे में पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम रविवार को सकलडीहा थाना क्षेत्र के नागेपुर गांव निवासी पुलिसकर्मी के घर पहुंची। पुलिसकर्मी के घर पर मौजूद नहीं रहने के कारण टीम परिवार वालों से बातचीत कर वापस लौट गई। इससे क्षेत्र में खलबली मची रही।
जौनपुर के बख्सा थाने में 24 वर्षीय पुजारी यादव नामक युवक की मौत के मामले में परिवार वालों ने तत्कालीन पुलिसकर्मियों पर युवक से मारपीट कर हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च न्यायालय ने घटना की जांच सीबीआई को सौप दी। मामले में उस थाने में तैनात पुलिसकर्मी से पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम रविवार को सकलडीहा थाना क्षेत्र के नागेपुर गांव निवासी पुलिसकर्मी के घर पहुंची थी। पुलिसकर्मी के घर पर नहीं होने के कारण टीम घर के सदस्यों से आवश्यक बातचीत कर वापस लौट गई। इस बाबत प्रभारी कोतवाल भूपेश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि जौनपुर में एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत के आरोप में सीबीआई टीम जौनपुर में तैनात पुलिस के घर पूछताछ के लिये गयी थी।