फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अधिवक्ताओं समेत दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील कार्यालय में पिछले दिनों हुए विवाद के बाद कम्प्यूटर समेत अन्य उपरकण तोड़े जाने के आरोप में तहसीलकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने दो अधिवक्ताओं समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर तहसील कार्यालय में मंगलवार को खतौनी निकाले जाने के दौरान दो अधिवक्ताओं से तहसील कर्मी राजीव कुमार का विवाद हो गया। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने कंप्यूटर व अन्य उपकरण गिराकर तोड़ दिए। इससे तहसील का कार्य भी काफी प्रभावित हुआ। घटना के बाद तहसील कर्मी राजीव कुमार की तहरीर पर अलीनगर थाने की पुलिस ने अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार व वसीम समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहसील कर्मी राजीव की तहरीर पर दो अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार व वसीम साथ ही 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें