पीडीडीयू नगर। कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को 12 नए मरीज मिले हैं। इसमं एक महिला तथा 11 पुरूष है। जबकि 18 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से एक-एक रेलकमी, स्वास्थ्यकर्मी, एक समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी, एक-एक किसान, गृहणी और श्रमिक हैं। इसके अलावा तीन निजी कर्मचारी, एक छात्र संक्रमित पाए गए है। इनमें से चकिया के दो, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से दो व नगरीय क्षेत्र से तीन, धानापुर के एक, पीडीडीयू नगर के एक, सकलडीहा के एक तथा शहाबगंज के दो रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रहीं है। जिले में कोविड जॉच के लिए 1370 नमूने संग्रहित किये गए। वहीं 18 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब तक कोविड के कुल 3705 केस हैं और इनमें एक्टिव केस की संख्या 147 है। जबकि 3515 स्वस्थ्य हो चुके हैं तथा कोरोना से 43 मौत हो चुकी है।