फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ लोगों के खिलाफ केस

Wed, 21 Jan 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बगैर अनुमति नगर में शाम चार बजे जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर ईवीएम का पुतला फूंका। धारा 144 लागू होने के बावजूद कार्यकर्ता पूरे नगर का भ्रमण करते रहे और सभा स्थल पहुंचकर धरना भी दिया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी एनके सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित सौ लोगों के विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया।


गौरतलब है कि महत्वपूर्ण पर्वों के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू की गई है। बावजूद इसके बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचे।

 कार्यकर्ता मतदान प्रक्रिया में ईवीएम के प्रयोग से नाराज थे। वहां उन्होंने ईवीएम का पुतला फूंका। कुछ दिनों पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदेश शासन का पुतला फूंकने वाले जन रक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर इसलिए जेल भेज दिया, क्योंकि उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन


 वहीं इस बार पुलिस ने बिना अनुमति के पुतला फूंकने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महज खानापूर्ति की। इस बाबत जिलाधिकारी एनके सिंह ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बगैर अनुमति के जुलूस निकालने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाल अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष सहित 100 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें