फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में करेंगे आंदोलन

Wed, 21 Jan 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षक कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित पीआरडी जवानों की बैठक मंगलवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई।  दस फरवरी को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष धरना-प्रदर्शन करके अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। बैठक में  जवानों आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


 इसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी दी गई है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामगहन यादव ने कहा कि सन् 1948 में पीआरडी का गठन जनता की सेवा के लिए हुआ था। इसके पीछे पुलिस, पीएसी गठित हुई, जिन्हें अधिकार मिल गया, बावजूद इसके आज तक पीआरडी जवानों को कोई अधिकार नहीं मिल पाया है।

इसी हक के लिए हम सभी दस फरवरी को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष धरना-प्रदर्शन करके अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। अगर दो दिनोें के अंदर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 12 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एनएक्ससी भवन के सामने सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए जिन पीआरडी जवानों को धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है वे पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें और वर्दी में लखनऊ के लिए चले। वंश नारायण दुबे ने कहा कि जब तक हम सभी पीआरडी जवान संगठित नहीं होंगे, तब तक कोई भी सरकार हमारी मांगों पर विचार करने के लिए पहल नहीं करेगी।

इस मौके पर सुनील तिवारी, संजय यादव, अलाउद्दीन, पंचम राम, राजकुमार, मनोहर प्रसाद, बृजकिशोर पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेश कुमार          ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें