पठानकोट स्थित एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को नाकाम करने में शहीद हुए सेना जवानों को पूरे देश ने श्रद्धांजलि दी।
जिले में भी जगह जगह कैंडल जलाकर शहीदों की याद में मोमबत्ती जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।
मुगलसराय
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मंगलवार की शाम छह बजे नगर में कैंडल
मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के अंत में सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारा
पहुंचे और दो मिनट का मौन रखने के बाद शहीदों की आत्मा की शांति के लिए
अरदास भी कियाी ।
इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार रविंदर
सिंह ने कहा की देश की सुरक्षा में हमारे सैनिक मुस्तैद हैं । मुल्क की
ओर टेढ़ी नजर से देखने वालो को सेना माकूल जवाब देती है।
अन्य वक्ताओं ने
शहीदों के लिए कहा की धन्य है ऐसे माँ बाप जिन्होंने इन सपूतों को जन्म
दिया था । इस अवसर पर कमेटी के सेक्रेटरी जोगिन्दर सिंह, सतपाल सिंह
सूरी, महेंदर सिंह, उदय सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी तरह भाजपा की नई सट्टी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई सभा में शहीदों की
याद में दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान विष्णुकांत अग्रवाल, बबलू यादव,
ज्ञानेन्द्रधर दूबे, अशोक सोनकर, विकास सिंह आदि रहे।